राहुल गांधी का कश्मीर से रिश्ता, गांधी परिवार ने पिया है झेलम का पानी
राहुल ने बिना किसी का नाम लिए हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर बात कही। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की ताकत भाईचारा है, जीने का तरीका है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी कश्मीर दौरे पर हैं। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद यह पहली बार है जब राहुल गांधी कश्मीर गए हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार देश की सभी संस्थाओं पर आक्रमण कर रहे हैं। मीडिया को दबाया जा रहा है।
राहुल ने अपने संबोधन के दौरान जम्मू कश्मीर और उत्तर प्रदेश की धरती से अपना नाता जोड़ा। उन्होंने कहा कि दिल्ली से पहले उऩका परिवार इलाहाबाद में रहता था और इलाहाबाद से पहले कश्मीर में रहता था। राहुल ने कश्मीरियों से रिश्ता जोड़ा और कहा कि उनके परिवार के लोगों ने भी झेलम का पानी पिया होगा। थोड़ी कश्मीरियत उनके अंदर भी है। उन्हें यहां आकर लग रहा है जैसे कि वह अपने घर आ रहा हैं।
राहुल ने बिना किसी का नाम लिए हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर बात कही। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की ताकत भाईचारा है, जीने का तरीका है। हिंदुस्तान की नींव में कश्मीरियत भी शामिल है। जम्मू कश्मीर के लोगों से आप प्यार से जो करवा सकते हैं वो नफरत और हिंसा से कभी नहीं करवा सकते।राहुल ने घाटी के लोगों की काफी तारीफ की और कहा कि संसद में सरकार हमें बोलने नहीं दे रही है। वह संसद में पेगासस, राफेल, जम्मू कश्मीर, बेरोजगारी पर नहीं बोल सकते हैं।