India - Worldworld

सऊदी अरब ने किया उमरा यात्रा से जुड़ा बड़ा ऐलान, हटा सकता है बैन

विदेशी यात्रियों को उमरा के लिए अप्लाई करते समय स्थानीय और अपना आधिकारिक कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य होगा।

कोरोना महामारी के चलते करीब डेढ़ साल से उमरा यात्रा पर सऊदी अरब ने प्रतिबंध लगाया हुआ था। लेकिन अब सऊदी अरब ने इस यात्रा से जुड़ा एक बड़ा ऐलान किया है। सऊदी अरब उमरा यात्रा पर लगी रोक हटाने जा रहा है। खबरों के मुताबिक 9 अगस्त के बाद उमरा करने के इच्छुक विदेशी नागरिक इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

बता दें कि हज की तरह उमरा भी मुस्लिम धर्म एक महत्वपूर्ण कर्म माना जाता है। उमरा के लिए लोग पूरे साल मक्का और मदीना की यात्रा करते हैं। इसके लिए यह शर्त है कि उनका कोविड वैक्सीनेशन हो चुका हो। इस बार यह संख्या 60 हजार यात्री प्रतिमाह से बढ़कर 20 लाख यात्री प्रतिमाह पहुंच सकती है। वहीं मक्का और मदीना की मस्जिदों में कोरोना से बचाव के भरपूर इंतजाम किए गए हैं।

विदेशी यात्रियों को उमरा के लिए अप्लाई करते समय स्थानीय और अपना आधिकारिक कोरोना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट लगाना अनिवार्य होगा। इस बात की जानकारी सऊदी अरब की हज और उमरा मिनिस्ट्री के एक अधिकारी ने दी। वहीं सऊदी अरब द्वारा जारी लिस्ट में शामिल लोगों को ही उमरा के लिए यहां आने की अनुमति होगी। सऊदी अरब पहुंचने के बाद इन यात्रियों को एक निश्चित अवधि के लिए क्वॉरंटीन होना होगा।

यह भी पढ़ें— अंजू बॉबी जॉर्ज ने की पीएम मोदी की तारीफ, हमारे समय में नहीं होता था ऐसा

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: