![CONGRESS](/wp-content/uploads/2021/08/congress-flag-fb-1505399761_2267482_835x547-m-780x470.jpg)
उत्तराखंड कांग्रेस ने लगाया बीजेपी सरकार पर भाई भतीजावाद का आरोप
उत्तराखंड : उत्तराखंड कांग्रेस ने प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कारों के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय बीजेपी सरकार पर भाई-भतीजावाद में लिप्त होने का आरोप लगाया है।
उत्तराखंड कांग्रेस की प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि तीलू रौतेली पुरस्कारों की पूरी चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में हैं।उन्होने कहा कि पुरस्कार पाने वालों में न केवल राज्य के एक कैबिनेट मंत्री की बेटी है। साथ ही बीजेपी की महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हैं।
दासौनी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निजी कर्मचारियों के बीच कार्य वितरण से संबंधित हालिया आदेश के लिए भी भाजपा सरकार की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि आदेश में सीएम के कुछ स्टाफ सदस्यों को वह कार्य सौंपा गया है जो भाजपा कार्यकर्ताओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सदस्यों के साथ समन्वय से संबंधित है।
दसौनी ने बताया कि उत्तर प्रदेश (यूपी) कार्य वितरण नियम, 1975 के तहत जो उत्तराखंड में लागू हैं, सीएम और राज्यपाल की शक्तियों का भी वर्णन किया गया है। इस हिसाब से ऐसा करना गलत हैं।
उन्होंने कहा कि नियमानुसार सीएम के निजी कर्मचारियों की नियुक्ति सचिवालय प्रशासन द्वारा की जाती है और उनके वेतन और भत्तों का भुगतान राज्य के खजाने से किया जाता है। द
सौनी ने दावा किया कि नियम स्पष्ट रूप से कहते हैं कि कर्मचारियों को किसी राजनीतिक दल के लिए काम करने के लिए नहीं कहा जा सकता है।
ये भी पढ़े :- पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों को तोड़े जाने को लेकर संतों में गुस्सा, इमरान खान की तस्वीर जलाकर किया विरोध