Tourism

अगर आप प्राचीन स्थानों और एडवेंचर्स के शौकीन है तो एक बार इस जगह जरूर घूमने आए

ऋषिकेश को हिमालय का प्रवेश द्वार कहा जाता है। जहाँ पहुँचकर गंगा पर्वतमालाओं को पीछे छोड़ धरातल की तरफ बढ़ने लगती है

ऋषिकेश को हिमालय का प्रवेश द्वार कहा जाता है। जहाँ पहुँचकर गंगा पर्वतमालाओं को पीछे छोड़ धरातल की तरफ बढ़ने लगती है। ऋषिकेश का शान्त वातावरण वाली भारत की खूबसूरत जगहों में से एक हैं। इसे आश्रमों का घर भी कहा जाता है। उत्तराखण्ड में समुद्र तल से 1360 फीट की ऊँचाई पर बसा ऋषिकेश भारत के सबसे पवित्र तीर्थस्थानों में से प्रमुख है।

हिमालय की पहाड़ियों और उसकी प्राकृतिक सुन्दरता से घिरा यह धार्मिक स्थल जहां से गंगा नदी बहती हैं इसे सब स्थानों से अलग बनाती है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री इन चारों धामों का प्रवेशद्वार ऋषिकेश को माना जाता है।

मान्यता है कि इस स्थान पर ध्यान लगाने से मोक्ष प्राप्ति होती है। यहाँ के आश्रमों में हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्यान लगाने और मन की शान्ति के लिए आते हैं। यहाँ आध्यात्मिक सुख की चाह में विदेशी पर्यटक भी नियमित रूप से आते रहते हैं। इस धाम में घूमे के लिए कई खूबसूरत जगह भी हैं जिनकी अपनी धार्मिक मान्यता भी है।

त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट गंगा नदी के तट पर तीन पवित्र नदियों के संगम गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम स्थल कहलाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार संगम में डुबकी लगाने से मन शुद्ध होता है।

लक्ष्मण झूला

गंगा नदी के ऊपर बना यह एक प्रसिद्ध हैंगिंग ब्रिज है। ऋषिकेश आने वाले पर्यटक इस प्रसिद्ध लक्ष्मण झूले को जरूर देखने आते हैं। मान्यता है कि श्री राम के छोटे भाई लक्ष्मण ने इसी जगह से गंगा नदी पार की थी।

वशिष्ठ गुफा

मान्यताओं के अनुसार ब्रह्मा जी के मानव पुत्र श्री वशिष्ठ जी ने अपने सभी बच्चों को खोने के बाद इसी गुफा में ध्यान लगाया था। यह गुफा ऋषिकेश के सबसे प्राचीन गुफा में एक है।

राफ्टिंग

अगर आप एडवेंचर्स के शौकीन है और ऋषिकेश आए हुए हैं एक बार यहां पर राफ्टिंग जरूर करें। यहां पर आए सैलानी राफ्टिंग का आनंद जरूर उठाते हैं।

स्वर्ग आश्रम

यह एक अध्यात्मिक आश्रम है जिसे स्वामी विशुद्धानंद की याद में बनवाया गया था। इसे काली कमली वाले का आश्रम भी कहा जाता है। क्योंकि स्वामी विशुद्धानंद हमेशा काले रंग के कंबल को ओढ़े रहते थे।

नीलकंठ महादेव मंदिर

यह पवित्र शिव मंदिर भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में से एक है। ऋषिकेश के धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर समुद्रमंथन की गाथा को दर्शाता है।

बंगी जंपिंग

एडवेंचर्स का स्वर्ग कहा जाने वाला ऋषिकेश एडवेंचर्स के शौकीन के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। खतरों से खेलने के शौकीन लोगों के लिए बंगी जंपिंग अच्छा खेल है। जिसमें एक ऊंचाई से एक रस्सी मा झूले को बांध दिया जाता है और ऊपर से कूदा जाता है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: