भुज का एक्शन से भरपूर दूसरा ट्रेलर रिलीज, देखकर जाग जाएगा देश प्रेम
हम उस महा छत्रपति शिवाजी की औलाद हैं, जिन्होंने मुगलों को घुटनों पर ला दिया था और अपने खून से हिंदुस्तान का इतिहास लिखा था।
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया का दूसरा ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। दूसरा ट्रेलर देखकर आपके मन में भी देशभक्ति जाग उठेगी और हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर रहेंगें। इस ट्रेलर में देशभक्ति के साथ भरपूर एक्शन और बलिदान देखने को मिलेगा। ट्रेलर में अजय देवगन के एक डॉयलॉग से किसी का भी खून खौल उठेगा।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया देखें ट्रेलर
अजय देवगन कहते हैं, हम उस महा छत्रपति शिवाजी की औलाद हैं, जिन्होंने मुगलों को घुटनों पर ला दिया था और अपने खून से हिंदुस्तान का इतिहास लिखा था। ट्रेलर में अजय देवगन की दमदार आवाज में डायलॉग सुनने को मिले हैं। ये फिल्म के 15 अगस्त के समय 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है। जब पूरे देश में देशभक्ति की हवा चल रही होगी। ऐसे में ये फिल्म इतिहास का वो चैप्टर दिखाएगी, जिसे देखने के बाद आप का मन और तन देश का होकर रह जाएगा।
इसे देखने के बाद ऐसा लगेगा कि देश के प्रेम से बढ़कर इंसान के जीवन में कुछ नहीं है। कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया गया था,जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया था। फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। इस अपकमिंग फिल्म में अजय देवगन के साथ नोरा फतेही, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा जैसे कई सितारे नजर आएंगें।
यह भी पढ़ें- अमेरिका पर भड़के अफगानिस्तान के राष्ट्रपति, तालिबान को शांति में दिलचस्पी नहीं