Tourism

यात्रा : आगरा जा रहे हैं ताजमहल का दीदार करने तो इन जगहों पर भी जरूर घूमें

भारत में तमाम घूमने लायक जगह हैं। इन जगहों पर हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचते रहते हैं। उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित ताजमहल भारत के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल लाखों पर्यटक ताजमहल का दीदार करने आते हैं। ताजमहल अपनी खूबसूरती और बनावट के लिए जाना जाता है।

अगर आप भी ताजमहल का दीदार करने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही एक अकेली घूमने वाली जगह नहीं है। आगरा में ताजमहल के अलावा भी कई बेहतरीन जगहें हैं। तो चलिए आपको ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में बताते हैं।

पंच महल
आगरा में फेतहपुर सीकरी के पश्चिमी छोर पर स्थित पंच महल काफी खूबसूरत और प्यारा है। ये एक पांच मंजिला इमारत है। इस पंच महल को अकबर ने अपनी रानियों को ठंडी हवा का आनंद लेने के लिए बनवाया था। इस महल की खासियत है कि यहां 176 खंभे लगाए गए हैं।

यह इमारत फ़तेहपुर सीकरी क़िले की सबसे ऊँची इमारत है। इसकी पहली मंज़िल के खम्भों पर शेष मंजिलों का सम्पूर्ण भार है। अकबर की बेगमें यहां से चाँद का भी दीदार करने आती थीं।

आगरा का किला
आगरा के किले को अकबर ने 1654 में बनवाया था। ये किला लाल बलुआ के पत्थरों से बनाया गया है। आगरा का लाल किला यमुना किनारे बनाया गया था। किला एक 21.4 मीटर ऊंची दुर्ग की दीवार से घिरा हुआ है। इसके चारों तरफ चार दरवाजे हैं।

यह किला लगभग 94 एकड़ जमीन पर फैला हुआ है। आज भी किले में दो दर्जन से अधिक स्मारक मौजूद हैं। इस किले में शीशे से बनी दीवार शीश महल, राज दरबार और शाही बगीचे जैसी कई आकर्षण की चीजें मौजूद हैं।

सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य
आगरा आने वाले पर्यटक सुर सरोवर पक्षी अभ्यारण्य जरूर जाते हैं। यहां स्लोथ बीयर (भालू) देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा आप यहां अपने दोस्तो या पार्टनर संग बोटिंग के मजे भी ले सकते हैं।

सुरम्य सुर सरोवर पक्षी अभयारण्य में स्थानीय व प्रवासी पक्षियों की 100 से ज्यादा प्रजातियां हैं। साथ ही 12 प्रजाति के स्तनपायी और 18 प्रजाति के सरीसृप का भी यह ठिकाना है। स्पूनबिल, साइबेरियन सारस, सरने सारस, ब्राहमनी बत्तख, बार-हेडेड गीसे और गाडवॉल्स व शोवेलर्स यहां पाई जानी वाली पक्षियों की कुछ प्रमुख प्रजातियां है।

अंगूरी बाग
अंगूरी बाग को शाहजहां ने 1637 में इस बनवाया था। इस अंगूरी बाग में मुख्य रूप से रानियां रहा करती थीं। ये बाग खास महल और लाल बलुआ की पत्थरों की दीवारों से घिरा हुआ है। इस बाग के साथ ही शाही महिलाओं के लिए नहाने की जगह बनाई गई थी। जहांगीर सुरा प्रेमी था। आगरा किला में नूरजहां ने जहांगीर के लिए बाग बनवाकर अंगूर की बेल लगवाई थीं। अंगूरों की बेल लगी होने से यह अंगूरी बाग के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

ये भी पढ़ें:- मथुरा यात्रा : बाल कृष्ण की अटखेलियों और गोपियों के साथ रासलीला की धरोहर देख हो जायेंगे कृष्णमय

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: