India Rise Special

उत्तराखंड : उधमसिंह नगर के SSP ने किया दो कांस्टेबलों को निलंबित

उधमसिंह नगर में बार बार पुलिस के ऊपर कई तरीके के आरोप लगाए जा रहे है।  इन सब के बाद वहाँ के SSP दलीप सिंह कुंवर ने सख्त रुख अपनाते हुए दो कांस्टेबल को  निलंबित किया है।

इनमें  से एक पर आरोप लगया  कि उसने एक युवक की जम कर पिटाई की है। 20 जुलाई को रम्पुरा चौकी में तैनात कांस्टेबल अशोक नाथ को डायल 112 में शिकायत आयी थी उसके बाद उसने  रम्पुरा निवासी विजेन्द्र शर्मा पुत्र महेन्द्र पाल शर्मा को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया।

बाद में उसके द्वारा विजेन्द्र शर्मा को खूब पीटा गया। बाद में विजय द्वारा सीनियर अफसरों से शिकायत की गई। जिसके बाद मामले की जाँच में कांस्टेबल अशोक के ऊपर लगाया गया आरोप सही पाया गया। उसके तुरंत बाद उसको निलंबित कर दिया गया।

दूसरा कांस्टेबल जिसे निलंबित किया गया उसका नाम सुनील चौहान बतया जा रहा है।  जानकारी है कि बन्नाखेड़ा थाना बाजपुर में पोस्टिंग के दौरान उसकी लकड़ी चोरों के साथ मिले होने की आशंका जताई गई थी । जाँच के बाद ये आशंका सही पाई गई।  सुनील को भी SSP द्वारा तत्काल प्रभाव के साथ निलंबित कर दिया गया।

कुछ दिन पूर्व एक और कांस्टेबल को दुष्कर्म के आरोपों के बाद ड्यूटी से ससपेंड कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इस लड़की की गुमशीदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।जसपुर के एक होटल में वो पाई गई थी।  इसी बीच वहां पर एक पुलिस कर्मी आया और  किशोरी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। 16 जुलाई को दुष्कर्म के आरोप में कांस्टेबल अमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज उसे निलंबित कर दिया था।

ये भी पढ़े :- उत्तराखंड: भारी बारिश से उत्तराखंड में तबाही , पर्यटकों के लिए बंद हुआ केम्पटी फॉल्स

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: