
हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की गोली मार कर हत्या
हैती की फर्स्ट लेडी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
कैरेबियन देश हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या कर दी गई है। बुधवार को उनके निजी आवास पर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना की पुष्टि अंतरिम प्रधानमंत्री ने की है। यह घटना बुधवार की रात करीब एक बजे घटी है। खबरों के मुताबिक, राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की हत्या उनके निजी निवास पर कमांडो के एक समूह द्वारा की गई है।
अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने बुधवार को एक बयान में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस के निजी निवासी पर आधी रात को हमला किया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार, हैती की फर्स्ट लेडी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। एपी ने ट्वीट में लिखा कि हैती के राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई, जबकि फर्स्ट लेडी अस्पताल में भर्ती हैं।
प्रधानमंत्री जोसेफ ने हमले की निंदा करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि इसे घृणित, अमानवीय और बर्बर कृत्य करार दिया। हैती की राष्ट्रीय पुलिस और अन्य अधिकारियों ने देशभर में स्थिति को नियंत्रण में रखा है। अंतरिम प्रधानमंत्री ने कहा कि मोसे की पत्नी प्रथम महिला मार्टीन मोसे अस्पताल में भर्ती है।
राष्ट्रपति की हत्या के बाद देश में दहशत का माहौल है। बीते महीनों से राजधानी में समूहों के बीच हिंसा बढ़ने से देश में तनाव का माहौल बना हुआ था। वहीं, कुछ दिन पहले राजधानी में एक मुख्य सड़क पर गोलीबारी में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई थी।
https://twitter.com/michaelcdeibert/status/1412713543447760896
यह भी पढ़ें: बंदर चाय की दुकान पर कर रहा काम, रगड़-रगड़कर धूल रहा बर्तन