
कानपुर में 22 लोगों के खाते में वापस आई 67.56 लाख की रकम
यूपी के कानपुर जिले में साइबर ठगी के शिकार हुए 22 लोगों की रकम उनके खातों में वापस आई है। साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की टीम ने मिलकर ये कार्रवाई की। पिछले छह महीने के भीतर कुल 67 लाख 56 हजार रुपये पीड़ितों के खातों में वापस आए।
कानपुर में सबसे अधिक काकादेव निवासी एक कारोबारी की रकम वापस आई है। जिनसे पचास लाख की ठगी हुई थी। जनवरी से जून तक शहर में 400 से अधिक साइबर ठगी की घटनाएं हुईं। DCP क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि जिन 22 लोगों के खातों में पैसे वापस आए हैं, उनसे साइबर ठगों ने OTP पूछकर, डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ठगी की थी।
इन सभी पीड़ितों ने 72 घंटे के भीतर संबंधित बैंक, RBI और पुलिस को सूचना दी थी। तय समय के भीतर FIR दर्ज की गई थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने बैंकों और पेमेंट वॉलेट के अफसरों से संपर्क कर ट्रांजेक्शन पर रोक लगवाई। साक्ष्य दिए कि ये अवैध तरीके से रकम निकाली गई है। जिसके आधार पर ये रकम उसी खाते या वॉलेट से वापस खाताधारकों के खातों में आई जिसमें ट्रांसफर हुई थी।
रकम वापस आई
– गिरीश चंद्र पांडेय के 50 लाख
– जय प्रकाश सिंह के 3 लाख
– संतोष कुमार के 1 लाख 67 हजार रुपये
– सतनाम सिंह के 1 लाख 30 हजार रुपये
– प्रशांत शर्मा, सुधीर शर्मा व अलका द्विवेदी के एक-एक लाख रुपये
– सिपाही ज्ञान सिंह के 60 हजार व सिपाही वाहिद खान के एक लाख रुपये
ये भी पढ़े :-राष्ट्रपति ने किया फेरबदल, आठ राज्यों को मिले नए राज्यपाल