
बिहार में कछुआ चाल से चल रही कोरोना टीकाकरण की रफ्तार, 11 जिलों में नहीं लगा एक भी टीका
बिहार में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कछुआ चाल से चल रहा हैं। आलम ऐसा है कि मंगलवार को रात आठ बजे तक राज्य के 11 जिलों में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा शून्य रहा। तो वहीं 10 जिलों में सौ से भी कम टीके लगे। आपको बता दें कि, आंकड़ों के हिसाब से अब तक केवल 35646 लोगों को ही टीका लग पाया है।
दरअसल, बिहार सरकार ने 21 जून से राज्य में टीकाकरण का महाभियान शुरू किया था। जहां इस अभियान के पहले दिन 7.29 लाख टीकाकरण करके बिहार ने सबको चौंकाया दिया था। लेकिन अगले ही दिन से सूबे में टीकाकरण का ग्राफ नीचे गिरने लगा। इसकी मुख्य वजह थी टीके की कमी थी।
आपको बता दें कि, महाभियान के तहत राज्य में छह माह में छह करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसे पाने के लिए हर रोज 3.30 लाख लोगों के औसत से टीकाकरण करना होगा। मगर बिहार द्वारा मंगवाए जाने वाले टीके का कोटा खत्म होने के बाद से टीकाकरण की रफ्तार बिल्कुल मंद हो गई है।
ये भी पढ़ें:- कोरोना के सभी वेरिएंट की छुट्टी कर सकती है कोविशील्ड और कोवैक्सीन