![](/wp-content/uploads/2021/06/download-18.jpeg)
थायराइड के मरीज़ को नही करना चाहिए इन फूड्स का सेवन
कुछ बीमारियों में परहेज़ बहुत ही ज़रूरी होता है, थायराइड भी उन बीमारियों में से एक है,जहाँ खान पान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जो एक थायराइड के मरीज़ को नही लेने चाहिए।
1) सोयाबीन:-सोयाबीन में फयटोएस्ट्रोजन पाया जाता है, जो थायराइड हार्मोंस बनाने वाले एंजाइम की फंक्शनिंग को डिस्टर्ब करते हैं। थायराइड के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है सोयाबीन का सेवन।
2) गोभी:- थायराइड के मरीजों को गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। पत्ता और फूलगोभी में गॉइट्रोगन काफी मात्रा में पाया जाता है जो थायराइड की समस्या को बढ़ा सकता है।
3) कैफीन:-थायराइड की समस्या होने पर कैफीन वाली चीजों से दूरी बना के रखना चाहिए। क्योंकि ये थायराइड ग्लैंड और थायराइड लेवल दोनों बढ़ाने का काम कर सकते हैं।
4)रेड मीट:- रेड मीट में सेचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल बहुत ज्यादा होता है। इस वजह से रेड मीट खाने से फैट बहुत जल्दी बढ़ता है। इसके अलावा रेड मीट खाने से शरीर में जलन की परेशानी भी हो सकती है। थायराइड के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इन मरीज़ों को सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए। खान पान का विशेष ध्यान रखने से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। समय पर दवाई और डॉक्टर से नियमित रूप से परामर्श लेते रहना चाहिए।