![](/wp-content/uploads/2021/06/images-35-1.jpeg)
क्या कोरोना से पीरियड्स पर कोई असर पड़ता है?
कोविड-19 महामारी ने हम सभी के जीवन में मानसिक,शारीरिक, एवं आर्थिक रूप से क्षति पहुँचाई है।
इस महामारी ने महिलाओं को खास नुक्सान पहुँचाया है, कोविड तनाव के चलते अनियमित मासिक चक्र की समस्या से जूझना पड़ा है।
इसमे अभी तक सिर्फ आर्थिक,शरीरिक समस्याओं का खुलासा हो रहा था लेकिन धीरे-धीरे मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम सामने आने लगे हैं, जिसमे महिलाओं को पीरियड्स में अनियमिता का सामना करना पड़ रहा है।
अगर हम ध्यान दें तो महिलाओं के पास अनेकों काम होते हैं,आफिस से लेकर घर तक उनके पास इतनी डेडलाइन होती हैं, कि वो इससे पहले ही तनाव से गुज़र रही होती हैं, इस महामारी के चलते जॉब खोना का डर,आर्थिक समस्या, भावनात्मक परेशानियां, कोविड महामारी का खौफ़ आदि चीज़े तनाव को बढ़ावा देती हैं।घर से दोहरा काम करने की मार भी महिलाओं को झेलनी पड़ी है।
डॉक्टर्स के मुताबिक अनियमित मासिक धर्म की समस्याओं में 20-25% का उछाल आया है।
Lockdown में महिलाओं को झेलनी पड़ी है दोगुनी मार
घर के कामकाज और बच्चों की देखभाल के साथ आर्थिक अनिश्चितता ने भी तनाव में इजाफा किया। इसका असर सीधे उनके मासिक चक्र पर पड़ा। महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने कहा- “सामान्य मासिक चक्र 22-35 दिनों के बीच हो सकता है। कोविड तनाव अनियमिता का मुख्य कारण रहा है। जिसके वजह से महिलाओं में असंतुलन की दिक्कत का सामना करना पड़ा है।