Uttar Pradesh
Trending

यूपी : सभी जिलों में टीकाकरण शुरू, 1.55 लाख युवाओं ने लगवाया टीका 

उत्तर प्रदेश में मंगलवार से सभी जिलों में 18 से 45 साल के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन करीब 1.55 लाख युवाओं ने टीकाकरण कराया, जबकि 1.70 लाख का लक्ष्य रखा गया था। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के बाबू केडी सिंह स्टेडियम से की।

प्रदेश में 18 से 45 साल के करीब 35 लाख लोगों ने पंजीयन कराया है। मंगलवार से सभी जिलों में यह अभियान शुरू हो गया है। पहले दिन सुबह टीकाकरण अभियान की शुरुआत काफी धीमी रही। दोपहर बाद टीकाकरण की गति बढ़ी। शाम सात बजे तक 18 से 44 साल की उम्र वालों में टीकाकरण कराने वालों की संख्या 1.55 लाख हो गई थी।

यह भी पढ़ें : यूपी: सीएम के मंत्रियों से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री से सवाल- आज चुनाव हो तो क्या आएंगे नतीजे

अब तक प्रदेश में एक करोड़ 86 लाख 66 लाख 323 लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसमें 1,51,62,374 ने पहली डोज एवं 35,03,949 ने दूसरी डोज ली है। उम्र के हिसाब से 18 से अधिक उम्र वालों में 21,07,299 ने पहली डोज और 19,302 ने दूसरी डोज ली है।

स्पेशल बूथ पर रही भीड़
बच्चों के अभिभावकों के टीकाकरण के लिए बनाए गए स्पेशल टीकाकरण बूथ पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लग गई थी। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन बूथों में करीब 20 हजार लोगों ने टीकाकरण कराया है। इसे तरह कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए भी अलग-अलग बूथ का संचालन किया गया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: