
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर, अखिलेश यादव मिलने पहुंचे
सपा सांसद आजम खां की हालत गंभीर बनी हुई है। वह आईसीयू में है। शुक्रवार सुबह उन्होंने पत्नी से बातचीत की। मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मेदांता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ राकेश कपूर ने बताया कि सपा सांसद आजम खां को आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

यह भी पढ़ें : कई असफल प्रयासों के बाद कैसे बनी के.एफ.सी. एक सफल फास्ट फूड रेस्टोरेंट
संक्रमण अभी बना हुआ है। ऐसी स्थिति में क्रिटिकल केयर विशेषज्ञों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। उनके बेटे अब्दुल्ला खा की सेहत ठीक है। मालूम हो कि सीतापुर जेल में बंद सपा सांसद आजम खां की हालत रविवार को गंभीर हो गई थी। इस पर उन्हें और उनके बेटे अब्दुल्लाह खां को शहीद पथ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें : कोरोना कर्फ्यू: आधी रात को छापा मारकर पुलिस ने 16 लोगों को किया गिरफ्तार
उधर, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव मेदांता के डायरेक्टर हेल्थ डॉक्टर राजीव कपूर से मुलाकात कर आजम खां के सेहत की जानकारी ली। वह आजम का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम से भी मिले। अखिलेश यादव ने दिल्ली से भी मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों की टीम बुलाई है।
वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने पूरे प्रदेश में कर्फ्यू लगा रखा है। लेकिन राजधानी के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज के रेस्टोरेंट कारोबारी पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। बुधवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली की राजभवन के सामने स्थित एम्परर बीफ कैफे रेस्टोरेंट में हुक्काबार चल रहा है। वहां काफी लोग जुटे हैं। पुलिस ने आधी रात को छापा डाला तो वहां रसूखदारों की पार्टी चल रही थी। मौके से पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया। वहां से हुक्का, चिलम, फ्लेवर, मोबाइल व लग्जरी कार बरामद किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।