Chhattisgarh

पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के निधन पर तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि 

 

The india rise news jasavnt singh


 

 

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के फाउंडर मेंबर में से एक रहे जसवंत सिंह ने आज दुनिया से अलविदा कह दिया। दिल्ली के आर्मी अस्पताल में सुबह 6:55 बजे उनका निधन हो गया। 

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि जसवंत सिंह ने पहले एक सैनिक के रूप में देश की सेवा की फिर राजनीति के साथ लंबे समय से जुड़े रहे। उनके निधन से दुखी हूं। उन्हें राजनीति और समाज के विषयों पर अनूठे नजरिए के लिए याद किया जाएगा। 

 

 

विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रसाद ने कहा, “श्री जसवंत सिंह जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ परमाणु शक्ति वाले भारत के लिए विदेश नीति बनाने के लिए उन्हें विशेष रूप से याद किया जाएगा। विदेश मंत्री के रूप में उन्होंने भारतीय डिप्लोमेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 

 

 

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया उन्होंने ट्वीट कर कहा, “श्री जसवंत सिंह के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उन्होंने जीवनभर देश के लिए काम किया चाहें सरकार के अंदर हो या बाहर। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

 

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: