TrendingUttar Pradesh

यूपी: नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल 2023 का लोगो जारी, महोबा से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

वातावरण को बेहतर बनाना है, आज लोग यूपी घूमने आ रहे हैं, निवेश करने के लिए यूपी पहली पसन्द बन चुका है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल 2023 का लोगो जारी कर दिया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोगो का अनावरण किया। नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल की  शुरुआत 2015 में की गई थी। जिसमें हर साल 2 फरवरी को वेटलैंड कार्यक्रम मनाया जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत महोबा जिले से की जाएगी। विजय सागर बर्ड सेंचुरी में यह फेस्टिवल आयोजित होगा। इस बार की थीम वेटलैंड रेस्ट्रोरेशन रखी गई है। महोबा में एक से तीन फरवरी तक फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अमृत सरोवर बनाने का कार्य किया जा रहा है। प्रकृति के साथ छेड़ छाड़ हुई है, अब हमें आम जनसहयोग से प्रकृति को फायदा पहुंचाना है। सभी को संकल्प लेना होगा की पशु पक्षियों को नुकसान नहीं पहुंचाना है।
पर्यावरण का कर्ज हमें उतारना है, कोरोना ने हमें पर्यावरण संरक्षण की सीख दी है। वातावरण को बेहतर बनाना है, आज लोग यूपी घूमने आ रहे हैं, निवेश करने के लिए यूपी पहली पसन्द बन चुका है।
हम यूपी में पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। जल्द ही इसमें कामयाब होंगे और यूपी को पर्यटन की दृष्टि में सबसे आगे लेकर जायेंगे। पशु पक्षियों को सुरक्षा और संरक्षण देने का भी लक्ष्य रखा गया है। हम संकल्प लें की पशु पक्षियों को संरक्षण और सुरक्षा देने का काम करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: