TrendingUttar Pradesh

UP: भाजपा के कद्दावर नेता पं केशरीनाथ त्रिपाठी के न‍िधन पर सीएम योगी जताया शोक

आदित्यनाथ मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व जाने-माने अधिवक्ता पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी का आज निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 5:00 बजे लोहिया पार्क स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उन 89 साल के थे उनका अंतिम संस्कार आज प्रयागराज के दारागंज घाट पर शाम 5:00 बजे किया जाएगा। पंडित केसरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत तमाम भाजपा नेताओं ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आपको बता दें कि केसरीनाथ त्रिपाठी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। शौचालय भी गिरने से उनके हाथ में फैक्चर हो गया था पिछले सप्ताह सांस लेने में दिक्कत के बाद उनको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। केसरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी अपर महाधिवक्ता है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक केसरीनाथ त्रिपाठी के अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी नाथ शामिल हो सकते हैं।

कासगंज: घने कोहरे में पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केसरीनाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुखद है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे। ओम शांति!

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: