
राहुल की भारत जोड़ों यात्रा के बीच कांग्रेस ने एक नया सगूफा बुन लिया है। दरअसल कांग्रेस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
जानकारी के मुताबिक, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र में राहुल गांधी की सुरक्षा के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए दिल्ली में कई जगहों पर राहुल की सुरक्षा में लापरवाही का हवाला दिया और उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाने की मांग की है। कांग्रेस नेता ने कहा- “भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली में 24 दिसंबर को पहुंचने के बाद यात्रा की सुरक्षा में कई बार छेड़छाड़ हुई है।
ये भी पढ़े :- J&K : श्रीनगर के सिविल सचिवालय की ऊपरी मंजिल में लगी आग, दमकल विभाग बचाव कार्य में जुटा
आरोप लगाया कि, यात्रा में दिल्ली पुलिस कई मौकों पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रण करने और राहुल गांधी के आसपास सुरक्षा घेरा बनाए रखने में पूरी तरह नाकाम हुई है। यह स्थिति इतनी गंभीर है कि राहुल गांधी के साथ चल रहे यात्री और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उनके आसपास घेरा बनाना पड़ता है। जबकि इसी दौरान दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है।”