
UP: पहाड़ों से सर्द हवा आने से लुढ़का पारा, दिन में धूप और रात में ठिठुरन
भूमध्य हिंद महासागर व दक्षिण अंडमान सागर के पास विकसित हुआ कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण पूर्वी खाली से सटे क्षेत्रों पर स्थित है
लखनऊ: यूपी के कई जिलों में शुक्रवार सुबह छाए घने कोहरे ने वातावरण को अपनी चपेट में ले लिया। कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर वहां लाइट जला कर लेंगे दिखाई दिए छोटे बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा वही यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर प्रदेश के बहराइच, मैनपुरी, कन्नौज फतेहपुर आदि जिलों में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में तापमान में दो से 4 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान यूपी के तापमान में भी पारा गिरेगा असर धमाके साथ ठंड बढ़ेगी।
गौरतलब है कि उत्तर पश्चिमी विक्षोभ का असर होते ही प्राणों से सर्द हवा ने गंगा के मैदानी क्षेत्र में तेज गति से आना शुरू कर दिया है जिसके चलते तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। बता दें कि गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह सीजन का सबसे ठंडा रहा गुरुवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
गृह मंत्री अमित शाह का वाराणसी दौरा आज, काशी-तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल होंगे
चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि भूमध्य हिंद महासागर व दक्षिण अंडमान सागर के पास विकसित हुआ कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण पूर्वी खाली से सटे क्षेत्रों पर स्थित है।
सर्दी में ठिठुरे लोग…
बता दें कि राजधानी के सट्टे जनपद सहारनपुर और आसपास के जिलों में आज सुबह घने कोहरे की चादर देखी गई। इस दौरान स्कूल जाने वाले छोटे बच्चे पढ़ते हुए देखे गए वहीं सुबह काम पर जाने वाले लोग भी कोहरे के प्रभावित नजर आए। कोहरा इतना घना था कि पास खड़ा व्यक्ति भी दिखाई नहीं दे रहा था सड़कों पर लोगों को आवाजाही सुबह सवेरे काफी कम नजर आई वाहन चालक भी लाइट जलाकर रेंगते नजर आए।