![flood](/wp-content/uploads/2021/07/9-4-720x470.jpg)
अलग-अलग जगहों पर बादल फटने से आयी बाढ़ के कारण 8 लोगों के मरने की आशंका
हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। अब प्रदेश में अलग-अलग जगह पर बादल फटने से आयी बाढ़ के कारण आठ लोगों के मारे जाने की आशंका है। साथ ही 7 लोगों के लापता होने की खबर भी आ रही है। राज्य के आपदा प्रबंधन ने बताया कि कुल्लू जिले में चार तथा चंबा जिले में एक व्यक्ति की मौत की खबर आ रही है।
वही लाहौल-स्पीति में भी बाढ़ के कारण तीन लोगों की मौत हो गई और अब भी सात लोग लापता हैं। कुल्लू में, एक 26 वर्षीय महिला और उसका चार साल का बेटा ब्रह्मगंगा नदी में आये तेज़ बहाव के साथ बह गए।
लाहौल के उदयपुर में मंगलवार की रात मुसीबत की रात बन कर आयी। यहाँ आयी बाढ़ में एक JCB सहित मजदूरों के टेंट बह गए। जिसमे तीन मजदूरों की मौत हो गई। सात मजदूर की अभी भी कोई खबर नहीं है। ITBP और लोकल पुलिस इनकी खोजबीन कर रही है। लेकिन ख़राब मौसम की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कते आ रही है। NDRF की टीम को भी बुलाया गया है।
चम्बा जिले में भी अचानक आयी बाढ़ से एक JCB बह गयी। जिसमें JCB का चालक भी बह गया। लाहौल-स्पीति में जगह जगह भूस्खलन देखने को मिल रहे है। जिस कारण कई सड़के बंद है और लोग फंसे हुए है।
मौसम विभाग की माने तो अभी भी राहत मिलने की कोई सम्भावना नहीं है। प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। लोगो को नदी और भूस्खलन वाली जगह से दूर रहने की चेतावनी दी गयी है।
ये भी पढ़े :- Chhattisgarh: सुबह से ही जमकर बारिश, रायपुर के कई क्षेत्रों में जलभराव