![covid](/wp-content/uploads/2021/07/22_05_2021-corona_virus_21665522-650x470.jpg)
उत्तराखंड में आज मिले कोरोना के 60 नए मरीज ,एक्टिव केस की संख्या बढ़ी
एक तरफ उत्तराखंड में कोरोना की गति धीमी पड़ी गई। वही दूसरी तरफ एक्टिव केसेस में एक बार फिर बढ़ोतरी दिखी। आज प्रदेश में 60 कोरोना मरीज मिले जबकि 46 मरीज सही हो कर अपने घर लौटे। एक अच्छी खबर ये रही की आज किसी भी जिले से कोरोना मरीज की मौत की खबर नहीं आयी। लेकिन एक बार केस बढ़ कर 672 हो गए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, आज 27750 सैंपल नेगेटिव पाए गए। अल्मोड़ा में 7 , चंपावत में 5 , देहरादून में 10, हरिद्वार में 4 , नैनीताल में 8 , पिथौरागढ़ में 6 , रुद्रप्रयाग में 2 , ऊधमसिंह नगर में 13 ,उत्तरकाशी में 3 , पौड़ी में 1 और टिहरी में 1 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। बागेश्वर और चमोली में आज एक भी कोरोना का मरीज नहीं मिला।
दूसरी तरफ प्रदेश में वक्सीनशन भी तेजी से किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार ने ये दावा किया है कि दिसंबर 2021 तक प्रदेश में 100 प्रतिशत लोगो का टीकाकरण कर दिया जायेगा। नए मुख्यमंत्री बनने के बाद उत्तराखंड को 4 साल बाद स्वास्थय मंत्री मिला है। तबसे बड़ी तेज़ी से उत्तराखंड में कोरोना के रोकथाम की दिशा में काम किया जा रहा है। प्रदेश में नए ऑक्सीजन प्लांट्स स्थापित किये जा रहे है।
थर्ड वेव की तैयारी की जा रही है। ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ाई जा रही है।पीडियाट्रिक वार्ड और पीडियाट्रिक वेंटिलेटर भी लगाए जा रहे है। आशंका है कि थर्ड वेव से सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो सकते है। इससे बचने की तयारी भी सर्कार द्वारा की जा रही है।
विटामिन ए, डी, सी और जिंक की गोलियां बच्चों को दी जाएगी। आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घर-घर जाकर बच्चों को माइक्रो न्यूट्रिएंट का वितरण किया जाएगा। इसका वितरण करने से पहले जिला स्तर पर टेस्टिंग की जाएगी।
ये भी पढ़े :- सऊदी अरब ने किया ऐलान, रेड लिस्ट देशों पर लगाएगा तीन साल का बैन