India

असम के सुरक्षाबल और मिजोरम के नागरिको के बीच झड़प में 6 जवान शहीद

असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा दिन पर दिन खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। असम-मिजोरम बॉर्डर पर असम के सुरक्षाबलों और मिजोरम के नागरिकों के बीच हुई झड़प में असम पुलिस के 6 जवान शहीद हो गए।

दोनों ही राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। बॉर्डर पर CRPF की भी तैनाती कर दी गई है।  जिससे स्तिथि में थोड़ा सुधार आया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी , उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे यह बताते हुए काफी दुख हो रहा है कि असम पुलिस के छह वीर जवानों ने प्रदेश की बॉर्डर में प्रदेश की रक्षा करते हुए क़ुरबानी देदी।

दोनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ग्रह मंत्री अमित शाह से मदद मांगी थी।  आज अमित शाह ने दोनों से बात की इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि मामला सुलझ जायेगा।

असम पुलिस द्वारा भी एक वीडियो ट्वीट किया गया।  जिसमे कुछ असामाजिक तत्व सुरक्षाबलों पर पथराव करते हुए देखे जा सकते है।  असम  पुलिस  ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। वही मिजोरम के मुख्यमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री पर आरोप मढ़ दिया।

जवाब में असम के मख्यमंत्री ने कहा कि मिजोरम के SP ने साफ़ किया है कि जब तक बॉर्डर से असम सुरक्षाबल के जवान नहीं हटेंगे तब तक नागरिक शांत नहीं होंगे। दोनों ने अमित शाह को ट्विटर पर टैग किया। जिसके बाद अमित शाह ने दोनों से बात की।

लेकिन उसके ठीक बाद मिजोरम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगया कि असम सुरक्षाबलों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे गए। CPRF को भी वहाँ से भागने का भी आरोप उन्होंने लगया। फ़िलहाल विवादित स्थल से दोनों राज्यों की पुलिस फोर्स हट गई है।

 

ये भी पढ़े :- पूर्वांचल में अपनी मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: