India Rise Special

झारखंड में हुई भीषण सड़क हादसे में 6 लोगो की मौत

झारखंड से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। बसों और ट्रकों की सीधी टक्कर में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। अब तक 8 शव निकाले जा चुके हैं जबकि कई फंसे हुए हैं। एएनआई ने बताया कि छह लोगों की मौत हो गई है। बुधवार की सुबह कृष्णा रजत बस और रसोई गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में टक्कर हो गई।

इसे भी पढ़ें – जब मेढ़क के पेट में चमकने लगा बल्ब, वीडियों देख हैरान हो जाएंगें आप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 लोग मारे गए हैं, लेकिन कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। घटना पाकुड़ के अमदापारा में पदेरकोला (पाकुर रोड हादसा) की है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक की जांच के मुताबिक बस और ट्रक दोनों की रफ्तार तेज थी। इसलिए हुई ये टक्कर। बताया जा रहा है कि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: