Sports

50m एयर पिस्टल इवेंट : मनीष ने जीता गोल्ड तो सिंघराज को मिला रजत पदक

टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में शनिवार का दिन भारत के लिए अब तक शानदार रहा। 50m एयर पिस्टल इवेंट में आज भारत को दो मैडल मिले। मनीष नरवाल ने भारत की झोली में एक स्वर्ण पदक डाला।

वही सिंघराज आदान ने रजत पदक जीता। 50m एयर पिस्टल में दोनों के बीच गोल्ड के लिए बहुत करीबी मैच चला। आखिरकार 19 वर्षीय मनीष का निशाना गोल्ड पर लगा।

मनीष नरवाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उनपर एलिमिनेशन का खतरा भी मंडरा रहा था। पहले दो शॉट में वह केवल 17.8 स्कोर कर पाए। 14वे शॉट तक उन्हीने टॉप 5 में अपने लिए जगह बना ली।

दूसरी तरफ सिंघराज शुरू से ही मुकाबले में हावी रहे। 14वें शॉट के बाद सिंघराज चौथे नंबर पर थे। जबकि मनीष पांचवे में।

14 शॉट के बाद 6 लोग मुकाबले में बचे थे। जिनमें से दो खिलाड़ी भारत के थे। तब से ही मैडल की उम्मीद लगाई जा रही थी। पर किसे पता था कि दोनो भारतीय टॉप 2 बनकर इतिहास रच देंगें।

आखिरी शॉट में पक्का हुआ गोल्ड

15 शॉट में मनीष रावल ने टॉप तीन में  जगह बनाई। जबकि सिंघराज 16 शॉट के बाद टॉप तीन में अपनी जगह बना पाए। 20वे शॉट में आने तक भारत के दो मैडल पक्के हो चुके थे।

रशियन पैरालम्पिक कमिटी  खिलाड़ी के मैच से बाहर होते ही गोल्ड के लिए दोनों भारतीय के बीच मुकाबला हुआ। मैच के आखिरी शॉट से मनीष ने गोल्ड जीता जबकि आदान को रजत से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़े :- प्रधानमंत्री मोदी इस महीने के अंत तक जा सकते हैं अमेरिका, उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में भी लेंगे भाग

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: