
5 स्टाइलिश भारतीय खिलाड़ी जो कर रहे हैं Tokyo Olympics में देश का प्रतिनिधित्व
टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी भारतीय खिलाड़ियों पर पूरे भारतवासियों को गर्व है। ये न सिर्फ देश के युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं बल्कि एथलेटिक कपड़ों को इतना स्टाइलिश भी बना रहे हैं।
टोक्यो ओलंपिक्स (Tokyo Olympics) 2020 के लिए भारत के ओलंपिक दल में 18 अलग-अलग खेलों के 127 शानदार एथलीट मौजूद हैं, परंतु आज हम उन 5 खिलाड़ियों के बारे में आपको बताएंगे जो सबसे ज़्यादा स्टाइलिश हैं।
अपनी फिट लाइफ और फैशनेबल लाइफ के बीच इन 5 खिलाड़ियों को तालमेल बिठाना बखुबी आता है। ये न सिर्फ मैदान पर बल्कि अपने वॉर्डरोब स्टाइलिंग में भी एक्टिव हैं।
आइए एक नज़र डालते हैं इन 5 फैशनिस्टा खिलाड़ियों पर जो टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाग ले रहे हैं।
सानिया मिर्ज़ा
भारतीय टेनिस दल की ध्वजवाहक सानिया मिर्जा और उनकी टीम की साथी अंकिता रैना ओलंपिक के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 34 वर्षीय खिलाड़ी सानिया मिर्जा न सिर्फ टेनिस और मां होने के बीच तालमेल बिठाएं हुए हैं, साथ ही फैशन की दुनिया में भी इनका अपना दबदबा है। अपने बड़ा गाउन से लेकर स्टेटमेंट ईयररिंग्स और समर हैट्स तक, सानिया मिर्ज़ा एक उम्दा खिलाड़ी होने के साथ फैशनिस्टा भी हैं, जिसकी फैन्स खूब तारीफ भी करते हैं।
पी.वी. सिंधू
पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित पी.वी. सिंधू, टोक्यो ओलंपिक 2021 में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र महिला भारतीय शटलर हैं। 26 साल के यह खिलाड़ी न सिर्फ एथलेटिक्स में अपनी धाक जमाए हुए हैं, बल्कि सुंदर लुक में भी पीछे नहीं हैं। डीवा गाउन से लेकर शिमरी मिनी ड्रेस तक, सिंधू को एथलीट होने के साथ फैशन स्टेटमेंट बनाना भी आता है।
मनिका बत्रा
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से पुरूस्कृत हो चुकी मनिका बत्रा भारत की टॉप टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं और इस साल टोक्यो में अपना दूसरा ओलंपिक खेलने जा रही हैं। उनकी आंखों और हाथों का को-ऑर्डिनेशन तो कमाल का है ही लेकिन साथ उनका फैशन भी हमेशा ऑन-पॉइंट रहता है।
मनप्रीत सिंह
अर्जुन और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हो चुके मनप्रीत भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हैं और देश के सबसे अमीर हॉकी खिलाड़ी भी हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे इस 29 साल के खिलाड़ी ने अपने दैनिक जीवन में भी एथलेटिक आउटफिट्स को खास जगह दी है।
माना पटेल
अब तक 10 गोल्ड, 5 सिल्वर और 1 ब्रोन्ज़ मेडल जीतने वाली माना पटेल टोक्यो ओलंपिक 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला तैराक हैं। 21 साल की खिलाड़ी वास्तव में युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं। साथ ही उनका वॉर्ड्रोब स्टाइलिश होने के साथ दिलचस्प भी है। अपने आकर्षक स्विमसूट्स और आउटफिट्स के साथ, वह न सिर्फ एक स्विमिंग इन्फ्लुएंसर, बल्कि एक फैशनिस्टा भी बन गई हैं।