India Rise Special
हिमाचल के राजगढ़ क्षेत्र से 5 ग्राम अफीम बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नाहन। हिमाचल प्रदेश में नशीले पदार्थ की अवैध तस्करी पर रोक लगाने को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। जिसके चलते पुलिस ने सिरमौर के राजगढ़ मंडल से 5ग्राम अफीम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
जनाकारी के मुताबिक, पजोता पुलिस चौकी टीम ने करेईनाला के पास जोगिंदर सिंह को जांच के लिए रोका, तो पुलिस टीम को उसके उसके पास 5 ग्राम अफीम मिली। जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब 25 हजार रुपये है। राजगढ़ पुलिस ने आरोपी जोगिंदर सिंह पुत्र पलक राम उर्फ़ पलकिया ग्राम वा डाकघर सेर जगास तहसील राजगढ़ जिला सिरमौर आयु 45 वर्ष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही जोगिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे आज दोपहर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।