
देश में सामने आए ओमिक्रॉन के 4 मामले, अब तक इतने लोग हो चुके है संक्रमित
दिल्ली। विश्व भर में फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन अब भारत में भी अपने पांव फैला रहा है। देश आठ राज्यो में यह वैरिएंट फैल चुका है। सबसे ज्यादा ओमिक्रॉन के मामले महाराष्ट्र में सामने आए है। महाराष्ट्र में 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। वही राजस्थान में 9 लोग इससे पीड़ित है।
देश में रविवार को ओमिक्रॉन एक साथ चार मामले सामने आए है। ये केस चंडीगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में पाए गए है। इसके साथ देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित लोगों की संख्या 37 हो गयी है।
आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ओमिक्रॉन का पहला मामला सामने आया है।पीड़ित व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है, वह हाल ही में आयरलैंड से मुंबई होते हुए यहां पहुंचा। उधर चंडीगढ़ का मरीज इटली से आया है। वहीं, कर्नाटक में दक्षिण अफ्रीका से आया 34 वर्षीय शख्स इस वैरिएंट से संक्रमित पाया गया। इसके साथ ही नागपुर में 40 साल के व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है।