
टोक्यो पैरालिंपिक में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब इस खिलाड़ी ने जीता पदक
टोक्यो पैरालिंपिक : भारत के प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां चल रहे खेलों में पुरुषों की ऊंची कूद टी64 स्पर्धा में रजत पदक जीता। इसी के साथ भारत की मैडल टैली में ११ पदक जुड़ चुके है।
अपने पदार्पण पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा कर रहे 18 वर्षीय कुमार ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्ड्स से पीछे रहे। जोनाथन ने 2.10 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण अपने नाम किया। प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग के साथ एक नया एशियाई रिकॉर्ड बनाया साथ ही रजत पदक जीता।
यह कुमार का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है । 2019 में इस खेल को अपनाने के बाद उनका पहला बड़ा पदक है । प्रवीण नोएडा के रहने वाले है। वह भारतीय दल में सबसे कम उम्र की पदक विजेता भी बन गए है ।
कांस्य पदक पोलैंड के रियो खेलों के चैंपियन मासीज लेपियाटो ने जीता। मासीज लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाई ।
T64 वर्गीकरण एक पैर के विच्छेदन वाले एथलीटों के लिए है, जो खड़े होने के लिए में प्रोस्थेटिक्स के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं।
पैरालिंपिक में भारत का ये अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। देश ने अब तक दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं।
ये भी पढ़े :- हर कोई टीम भारतीय टीम को हराने के देखती है सपने : विराट कोहली