![](/wp-content/uploads/2022/01/IMG_20220121_150003.jpg)
India Rise Special
भारत – पाकिस्तान सीमा पर 31 किलोग्राम हेरोइन हुई बरामद
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के पूंछ जिले के भारत पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। यह नशे का सामान देश के बाहर भेजा जा रहा था। जिसकी जानकारी होने पर सुरक्षाबलों द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था।
इस मामले की जानकारी देते हुए सेना के अधिकारी ने बताया कि, “नियंत्रण रेखा से नशीले पदार्थों तस्करी का इनपुट मिलने के बाद सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इस बीच एलओसी से लगे इलाके में 31 किलोग्राम हेराइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।”