TrendingUttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया

मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संरक्षक व संस्थापक मुलायम सिंह यादव(mulayam singh yadav) के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 दिन का राजकीय शोक(condolence) घोषित किया। बता दे कि मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

जानें कैसे मुलायम सिंह यादव के ‘राजनीतिक गुरु’ बने थे राम मनोहर लोहिया

आपको बता दें कि बीमारी के चलते समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मेदांता अस्पताल में 1 अक्टूबर को वेंटिलेटर पर भर्ती किया गया था। मुलायम सिंह यादव 22 अगस्त से मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में होगा।

मुलायम सिंह यादव पिछले कई दिनों से बीमार थे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: