IndiaIndia - World

26/11हमले के ‘मास्टरमाइंड’ हाफिज सईद का बेटा हाफिज तल्हा सईद दिया गया आतंकी करार

मुंबई  हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को भारत सरकार ने आंतकी घोषित कर दिया है। जी हां आपने सही सुना है। दअसल, केंद्र सरकार ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक और मुंबई में 26/11 आतंकी हमलों के मुख्या आरोपी हाफिज मोहम्मद सईद के बेटे हाफिज तल्हा सईद को आतंकवादी करार दे दिया गया है।

 

 

इस बात की जानकारी गृह मंत्रालय गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के प्रावधानों के तहत हाफिज तल्हा सईद को नामित आतंकवादी घोषित करते हुए एक अधिसूचना जारी किया गया है।

 

 

हाफिज तल्हा सईद आतंकवादियों की सूची में हुआ शामिल

 

बता दें कि हाफिज तल्हा सईद अब उस नामित आतंकवादियों की सूची में शामिल हो चुका है। इस लिस्ट में उसका पिता भी 32वें नंबर पर शामिल हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाफिज तल्हा सईद फिलहाल लश्कर का एक वरिष्ठ नेता है और इस आतंकी संगठन के मौलवी विंग का प्रमुख भी है।

 

 

आपको बताते चलें कि अधिसूचना के अनुसार, 46 वर्षीय हाफिज तल्हा सईद भारत और अफगानिस्तान में भारतीय हितों को निशाना बनाने के लिए लश्कर-ए-तैयबा में कारिंदों की भर्ती करने, धन जुटाने और हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने का काम करता है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: