![Teelu-Rauteli](/wp-content/uploads/2021/08/Teelu-Rauteli.jpg)
22 वीरांगनाओं को आज किया जाएगा तीलू रौतेली पुरुस्कार से सम्मानित
पुरुस्कार पाने वालों में महिला हॉकी टीम की वंदना कटारिया भी शामिल
आज उत्तराखंड की वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती है।आज के दिन उत्तराखंड सरकार हर साल प्रदेश की वीरांगनाओं को सम्मानित करती हैं। इस बार 22 वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ये पुरस्कार इन वीरांगनाओं को देंगें।
शुक्रवार को ही सरकार ने सम्मान पाने वाली महिलाओं के नाम की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सरकार पर भी भतीजावाद करने का आरोप लगाया गया है। इस बार ये पुरस्कार हॉकी स्टार वंदना कटारिया को भी दिया जाना हैं।
विभाग की ओर से शुक्रवार को इस साल पुरस्कारों के लिए चयनित महिलाओं के नामों की घोषणा की गई थी। भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया सहित 22 महिलाओं को ये पुरस्कार मिलेगा।
पहले पुरुस्कार के साथ इक्कीस हज़ार रुपये की राशि दी जाती थी। जो इस बार बढ़ा कर इकतीस हज़ार कर दी गई हैं।
इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया जाएगा । उनको मिलने वाली राशि भी बढ़ाई गई है। अब उन्हें 10 हज़ार के बदले इक्कीस हज़ार रुपये भेंट किये जायेंगे।
इस साल ये तीलू रौतेली पुरस्कार पाने वालों में देहरादून की राजकुमारी भंडारी चौहान, श्यामा देवी, डॉ. कंचन नेगी, अनुराधा वालिया ,हरिद्वार की वंदना कटारिया, उत्तरकाशी की रीना रावत, चमोली से चंद्रकला तिवारी, ऊधमसिंह नगर की नमिता गुप्ता, उमा जोशी, बिंदुवासिनी, बागेश्वर की रुचि कालाकोटी, ममता मेहता, पौड़ी गढ़वाल की अंजना रावत, नैनीताल की पार्वती किरौला, पिथौरागढ़ की बबीता पुनेठा, दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल, रेखा जोशी, अल्मोड़ा की कनिका भंडारी, भावना शर्मा, चंपावत की रेनू गडकोटी, टिहरी गढ़वाल की पूनम डोभाल हैं।
ये भी पढ़े :-
उत्तराखंड कांग्रेस ने लगाया बीजेपी सरकार पर भाई भतीजावाद का आरोप