India Rise Special

जनवरी में शुरू हुए अभियान में 100% लोग हुए टीकाकृत

एक करोड़ से अधिक लोग हुए टीकाकृत

कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड ने पार किया एक करोड़ का आंकड़ा। प्रदेश में अब तक 94% लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 35% को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण में बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले सबसे आगे हैं। इन जिलों में 100% वैक्सीनेशन हो चुका है। जनवरी में शुरू हुए अभियान में 100% लोग हुए टीकाकृत |

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/heavy-rain-in-these-districts-of-uttarakhand-in-next-24-hours/

बता दें कि प्रदेश में 31 दिसंबर 2021 तक शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण का सरकार ने लक्ष्य रखा है। सोमवार को प्रदेश भर में 1,077 केंद्रों पर 74,000 से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली या दूसरी डोज लगाई गई। इन्हें मिलाकर टीके लगवाने वालों का आंकड़ा एक करोड़ पार कर गया है।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि प्रदेश की कुल आबादी में से 18 से अधिक आयु वर्ग के 77.29 लाख लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जानी है। 16 जनवरी 2021 से प्रदेश में कोविड टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: