TrendingUttar Pradesh

यूपी विधानमंडल के संयुक्त विशेष सत्र में सीएम योगी, कहा- साधारण परिवार से राष्ट्रपति बनना देश के लोकतंत्र के लिए गर्व की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सभी सदस्य शामिल हुए।

लखनऊ: आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव सभी सदस्य शामिल हुए।
विधानसभा के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि यूपी विधान मंडल ने देश को कई महान विभूतियां दी हैं जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के बड़े पदों पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने गणतंत्र पर गर्व है कि राष्ट्रपति का संबोधन विधान मंडल के सभी सदस्यों के लिए मार्गदर्शक साबित होगा।
वही संबोधन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रपति का स्वागत करते हुए कहा कि एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना या भारत के लोकतंत्र के लिए गर्व की बात है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर देश को पांच मंत्र दिए दामन के मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का अधिक ऊर्जा का मौत, स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का महोत्सव, नए विचारों का महोत्सव नए संकल्पों का महत्व और आत्मनिर्भरता को प्राप्त करने का है महोत्सव है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: