फिल्ममेकर करण जौहर के लगातार गिर रहे हैं फॉलोअर, 5 लाख लोगों ने किया अनफॉलो
बॉलीवुड में चल रहे भाई भतीजाबाद की बहस में कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ निशाने पर आए हैं। जिसमें सबसे पहले नंबर पर करण जौहर का नाम सामने आया है। सुशांत के जाने के बाद कई अनसुलझे सवाल आज खड़े हो गए हैं।
बता दें, सुशांत ने 14 जून को अपने बांद्रा वाले घर में सुसाइड कर लिया था। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला,लेकिन तब से बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मामला गरमाया है।
फैंस की माने तो करण जौहर को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया जा रहा हैं। जबकि इस गरम मुद्दे पर मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने चुप्पी साध रखी है। इन बीच करण जौहर के 5 लाख फॉलोअर गिर गए हैं।
सुना यह भी जा रहा है कि करण जौहर ने MAMI के अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसपर प्रतिष्ठित फिल्म समारोह की चेयरपर्सन दीपिका पादुकोण ने उन्हें इस्तीफा वापस लेने को कहा है।
बॉलीवुड में लगातार चल रही कॉन्ट्रोवर्सी के बाद से करण जौहर को कई लोगों ने ट्वीटर पर और इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किया हैं।
बात अगर इंस्टाग्राम की करें तो रोज ही उनके फॉलोअर गिर रहे हैं। पिछले दो हफ्तों में मशहूर फिल्ममेकर को कई लोगों ने अनफॉलो किया है। वर्तमान में उनके 10,476,675 फॉलोअर हैं।