गैंगस्टर विकास दुबे का राइट हैंड अमर दुबे एनकाउंटर में मारा गया, 9 दिन पहले ही हुई थी शादी
कानपुर एनकाउंटर के मुख्य आरोपी विकास दुबे के राइट हैंड अमर दुबे को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क
फोर्स ने हमीरपुर में मार गिराया है। अमर दुबे बिकरु के शूटआउट में शामिल था।
अमर दुबे बिकरु शूटआउट के मास्टरमाइंड गैंगस्टर विकास दुबे के मामा अतुल दुबे का चचेरा भाई था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विकास दुबे अमर पर आंख बंद करके भरोसा करता था। साथ ही अमर दुबे
निशाना लगाने में भी माहिर था। अमर की शादी नौ दिन पहले 29 जून को हुई थी।
वहीं मंगलवार को विकास दुबे को फरीदाबाद में देखा गया। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
थी। सूत्रों के मुताबिक विकास फरीदाबाद के सेक्टर-87 में रिश्तेदार के यहां रुका था। उसने होटल में बुकिंग
करवाने की कोशिश की थी लेकिन फोटो क्लियर न होने के कारण बुकिंग नहीं मिल पाई।
A man suspected to be #VikasDubey outside a shop in Faridabad, say police sources (Source: CCTV footage) pic.twitter.com/RT4Wh6xLgY
— ANI (@ANI) July 8, 2020
इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के वहां पहुंचने से पहले विकास वहां से भाग गया। यूपी पुलिस ने अब
इनामी राशि बढ़ाकर 5 लाख कर दी है जो कि पहले 2.5 लाख थी। अभी तक यूपी में किसी अपराधी पर
सबसे बड़ा इनाम है। पुलिस ने श्रवण और उसे बेटे को भी गिरफ्तार कर लिया है।
#WATCH I'm not with him (history sheeter Vikas Dubey). I am a labourer. I was at my home on the night of the encounter: Shyamu Bajpai,close aide of Vikas Dubey on his arrest by UP police following an encounter in Kanpur today. He suffered an injury in his leg during the encounter pic.twitter.com/OF08QGnjRo
— ANI UP (@ANINewsUP) July 8, 2020
वहीं कानपुर पुलिस ने विकास दुबे की गैंग में शामिल श्यामू बाजपेयी को भी गिरफ्तार कर लिया है। श्यामू के
पैर में गोली मारी उसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल भर्ती किया हैं। श्यामू पर 25 हजार का इनाम था। उनके
पास से 2 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।