India Rise Special

कोरोना का कहर: स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना से मौत

द इंडिया राइज
स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ऑफ बोरबन-परमा का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। वह इस वायरस के कारण जान गंवाने वाली शाही खानदान की पहली सदस्य हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार स्पेन के छठे किंग फेलिप 86 वर्षीय राजकुमारी के चचेरे भाई हैं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन, ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज ने फेसबुक पर घोषणा की कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई।
spain princess
प्रिंस सिक्सटो ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘आज दोपहर को हमारी बहन मारिया टेरेसा डे बॉर्बन-परमा एंड बॉर्बन बुसेट जो कोरोना वायरस से संक्रमित थीं उनका पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।’ राजकुमारी टेरेसा की मौत ऐसे समय पर हुई है जब कुछ हफ्तों पहले स्पेन के छठे किंग फेलिप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

पीपुल्स मैग्जीन के अनुसार राजकुमारी मारिया का जन्म 28 जुलाई, 1933 को हुआ था। उन्होंने फ्रांस में पढ़ाई की और मैड्रिड के कॉम्प्लूटेंस यूनिवर्सिटी में ‘सोरबोन के साथ-साथ समाजशास्त्र की प्रोफेसर बनीं। वह अपने मुखर विचारों और सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाती थीं। जिसकी वजह से उनका उपनाम ‘रेड प्रिंसेस’ पड़ा।

मैड्रिड में शुक्रवार को राजकुमारी का अंतिम संस्कार किया गया। इसी बीच ब्रिटेन के शाही परिवार के प्रिंस चार्ल्स कोरोना पॉजिटिव होने वाले राजघराने के पहले सदस्य बन गए हैं। उनकी इस हफ्ते जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। क्लेरेंस हाउस ने बुधवार सुबह जारी एक बयान में इस बात की पुष्टि करते हुए लिखा, ‘वेल्स के राजकुमार (प्रिंस चार्ल्स) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।’

टेलीग्राफ की खबर के अनुसार चार्ल्स की पत्नी कैमिला (72) की कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। दोनों स्कॉटलैंड में अलग थलग रह रहे हैं। खबर में कहा गया है, ‘एबरडीनशर में नेशनल हेल्थ सर्विस ने उनकी जांच की।’ ब्रिटेन सरकार तीन सप्ताह के लिए लॉकडाउन की घोषणा कर चुकी है लेकिन इसके लागू होने पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: