
रामपुर : जिले में लखीमपुर कांड के गवाह पर जानलेवा हमला होने के बाद एक बार फिर से किसानों की सियासत गर्माएगी। गवाह का हाल जानने को राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज रामपुर पहुंचेंगे। जहां गवाह का हालचाल जानेंगे। इस गवाह पर पिछले दिनों हमला किया गया था।
खजुरिया क्षेत्र के भवसौरा गांव निवासी हरदीप सिंह लखीमपुर कांड के गवाह हैं। उन पर तीन दिन पहले कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। जिसमें वह घायल हो गए थे। इस मामले की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी उनका हाल जानने को 20 अप्रैल को पहुंचेंगे। चौधरी 20 को रामपुर के बिलासपुर क्षेत्र में रहेंगे। वह यहां बलजीत सिंह बिट्टू के फार्म हाउस पर जाएंगे। जहां वह किसानों से बात करेंगे। इसके बाद पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बाद में वह खजुरिया में रहने वाले लखीमपुर कांड के गवाह हरदीप सिंह के पास पहुंचेंगे। जहां वह उनका हाल जानेंगे। दोपहर बाद वह बरेली के बहेड़ी के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके बिलासपुर में आने के बाद सियासत गर्माने की उम्मीद जताई जा रही है।