Trending

भारी बारिश को लेकर हिमाचल पर जारी किया गया येलो अलर्ट, जानिए कौन से जिलें होंगे ज्यादा प्रभावित

शिमला :  हिमाचल प्रदेश में आगामी पांच दिनों से मौसम खराब रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 24 सितम्बर को भारी बारिश होने की संभावना जतायी है, इसके साथ ही प्रदेश में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं, प्रदेश की राजधानी शिमला में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन हुआ है। कई गाड़ियां भी मलबे में दब गईं।

आज सुबह से ही खलीनी से टूटीकंडी सड़क पर रामनगर के पास पेड़ गिरने से बंद वाहनों की आवाजाही ठप रही। इससे काफी समय तक ट्रैफिक जाम रहा। जिसकी वजह से स्थानीय लोगो व पर्यटकों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ढली के इंद्रनगर क्षेत्र में भूस्खलन के चलते सड़क किनारे खड़ी कार मलबे में दब गई। वहीं बीती रात शिमला के रोहड़ू में 35.4, कसौली 32.0, और नारकंडा में 27.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक 48 सड़कें बाधित थीं। 320 बिजली ट्रांसफार्मर भी बाधित हैं।

ये भी पढ़े :- राजस्थान : सचिन पायलट ने स्पीकर सीपी जोशी से की मुलाक़ात, जानिए क्या है उद्देश्य ..

हिमाचल के इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट 

24 सितंबर के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, बिलासपुर, किन्नौर, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में 25 सितंबर को भी भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं, आज कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर व शिमला में भारी बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़े :- VIRAL: सेवा पखवाड़े में भाजपा सांसद ने बिना ब्रश और दस्ताने के ही साफ कर डाली टॉयलेट सीट

न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 15.0, सुंदरनगर 19.4, भुंतर 17.7, कल्पा 9.5, धर्मशाला 17.2, ऊना 20.5, नाहन 19.3, केलांग 7.4, पालमपुर 17.6, सोलन 18.0, मनाली 12.6, कांगड़ा 19.3, मंडी 20.2, बिलासपुर 19.5, हमीरपुर 21.0, चंबा 17.7, डलहौजी 15.6, जुब्बड़हट्टी 17.0, कुफरी 13.3, नारकंडा 10.2, कोटखाई 15.3, रिकांगपिओ 13.5, पांवटा साहिब 23.0 और सराहन में 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: