Uttar Pradesh

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि विसर्जन बनारस व अयोध्या के घाटों में होगा

अलीगढ़ के अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया जाएगा। उसी दिन नरौरा में उनकी अस्थि का विसर्जन किया जाएगा।

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की अस्थियों को बनारस में गंगा नदी तथा अयोध्या में सरयू नदी में विसर्जित किया जाएगा। अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम 1 सितंबर के बाद शुरू होगा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का बीते शनिवार राजधानी लखनऊ में निधन होने के बाद सोमवार को बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तट पर उनकी अत्येष्टि की गई।

अलीगढ़ के अतरौली में जन्मे कल्याण सिंह की अस्थि 27 अगस्त को बुलंदशहर के नरौरा में बांशी घाट अंत्येष्टि स्थल से उठाया जाएगा। उसी दिन नरौरा में उनकी अस्थि का विसर्जन किया जाएगा। इसके बाद 1 सितंबर को उनकी कर्मस्थली KMV इंटर कालेज, अतरौली में त्रयोदशी भोज का कार्यक्रम होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री की अस्थि का विसर्जन का कार्यक्रम 1 सितंबर के बाद होगा। सबसे पहले बनारस में उनकी अस्थियों को गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा। इसके बाद अयोध्या में सरयू नदी में कल्याण की अस्थियों को विसर्जित करने का कार्यक्रम रखा गया है।

उनके पुत्र एटा से भाजपा के सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने बताया कि कल्याण सिंह का अस्थि विसर्जन नरौरा के साथ ही बनारस की गंगा और अयोध्या की सरयू नदी में किया जाएगा। उनकी त्रयोदशी और श्रद्धांजलि सभा अलीगढ़ में 1 सितंबर को आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में अलीगढ़ के बाद अब इस जगह का नाम भी बदल सकता है, डीएम ने भेजा प्रस्ताव

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: