Entertainment

कौन हैं रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानेशिन्दे ?  लड़ चुके हैं कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्रिटीज का केस 

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता का डेथ केस हर दिन नए खुलासे कर रहा है। अब केस की जांच की बागडोर CBI के हाथों में सौंप दी गई है, लेकिन बता दें कि अभिनेता के पिता ने पहले रिया चक्रवर्ती के खिलाफ पैसों की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पटना में केस दर्ज करवाया था। इसपर अपने बचाव के लिए सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने जाने माने वकील को हायर किया हैं। जिन्होंने बड़े बड़े बॉलीवुड सितारों का केस लड़ा है।

 

the india rise, bollywood news, rhea chakraborty, satish maneshinde

 

रिया ने सरीश मानेशिन्दे को अपने वकील के तौर पर हायर किया है। जिन्होंने 1993 में मुंबई ब्लास्ट केस में संजय दत्त का केस लड़ा था। इतना ही नहीं ये वो वकील हैं जिन्होंने सलमान ख़ान को काला हिरण मामले में जमानत दिलवाई थी। अब यह जानकर आपको अंदाजा लग गया होगा कि वकील साहब की फीस क्या रहती होगी ?

the india rise, bollywood news, rhea chakraborty, satish maneshinde

 

कौन हैं मानेशिन्दे ?

सतीश मानेशिन्दे ने अपने करियर की शुरुआत वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी के जूनियर के तौर पर की थी। जहां उन्होंने सिविल और आपराधिक कानून की प्रैक्टिस की है।

 

चलिए जानते हैं सतीश मानेशिन्दे की फीस के बारे में

वैसे तो सतीश मानेशिन्दे की फीस किसी भी एवरेज स्टार के पहुंच से बाहर मानी जाती है। जानकारी के मुताबिक सतीश मानेशिन्दे ने साल 2010 में 1 दिन का 10 लाख चार्ज किया था। अब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि रिया चक्रवर्ती को पूरे केस के लिए कितनी मोटी रकम चुकानी होगी।

 

 

रिया पर उठ रहे हैं सवाल 

दो साल के आईटीआर पर नजर डालें तो 28 साल की रिया की सालाना कमाई 10 से 15 लाख के बीच है, ऐसे में सतीश  मानेशिन्दे जैसे वकील को हायर करने पर लगातार अभिनेत्री पर सवाल उठ रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: