India Rise Special

मॉस्को के 75वें विस्ट्री डे परेड में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी ने दिखाया दम

भारत चीन तनातनी के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिनों के लिए रूस दौरे पर हैं। इसके साथ ही रक्षा मंत्री विस्ट्री परेड में भी शामिल हुए हैं। रूस में बुधवार को 75वीं विस्ट्री डे परेड मॉस्को के रेड स्कवॉयर भारत के समय के मुताबिक 12:10 ओर शुरू ही गया है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट करके कहा की 1941-1945 की लड़ाई में सोवियत लोगों की जीत की 75वीं वर्षगांठ मनाने के लिए मॉस्को के रेड स्कवॉयर विस्ट्री डे परेड में शामिल हुए। मुझे गर्व है कि भारत की तीनों सेनाओं की टुकड़ी भी इस परेड में भाग ले रही है।

विस्ट्री डे परेड में हर बार भारत से कोई न कोई खास व्यक्ति जरूर शामिल होता है। इस बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ भारत की तीनों सेनाओं का 75 सदस्यीय दल भी रूस की विक्ट्री डे में शामिल हुए है।

आज से पहले भी रूस की विस्ट्री डे परेड में भारतीय सेना शमिल हुई है। इसके साथ ही इस साल तीन महिला अफसर भी शामिल हुई हैं। बता दें कि सेनाओं के लिए खास तौर पर बुलावा भेजा गया है। पूरी दुनिया से 11 देशों की सेनाएं विस्ट्री डे परेड में शामिल होंगी।

इस साल 75वीं विस्ट्री डे परेड 9 मई को होनी थी, जबकि कोरोना के कारण परेड के शेड्यूल में बदलाव किए गए थे।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के रूस दौर पर भारत और रूस के बीच रक्षा और राजनीतिक साझेदारी को लेकर चर्चा होने की बात सामने आई है, साथ ही सुखोई-30एमकेआई, मिग29 टी-90 और किलो क्लास सबमरीन के इक्विपमेंट की अर्जेंट सप्लाई की मांग की है. माना यह जा रहा है कि पहले ये इक्विपमेंट समुद्र के रास्ते से आते थे. जबकि कोरोना वायरस के चलते प्लेन से सप्लाई करने की बात सामने आई है.

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: