TrendingUttar Pradesh

Weather: यूपी में 3.2 डिग्री पहुंचा पारा, IMD का 67 जिलों में कोल्‍ड डे का अलर्ट

प्रदेश भर में शीतलहरों से दिन की परिस्थितियां बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से मौसम खुश रखता है लेकिन घने कोहरे की चेतावनी

लखनऊ: कोहरे ने मौसम को अपने आगोश से ढक रखा है। जिसके चलते सूर्य देव के दर्शन दुर्लभ हो गए हैं। बता दें कि बादलों की आवाजाही और घने कोहरे के चलते 2 दिन से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। शुक्रवार से मौसम हल्का खुल सकता है लेकिन सुबह के घने कोहरे के साथ दिन भर चलती हवा से मौसम में गलन बरकरार रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में 9 जनवरी तक अधिकतर जिलों में अत्यधिक घने कोहरे के साथ चीट दिन की चेतावनी भी जारी की गई है।

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं दानिश के अनुसार गुरुवार तक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों और उत्तराखंड के आसपास नजर आया इसी वजह से प्रदेश भर में शीतलहरों से दिन की परिस्थितियां बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से मौसम खुश रखता है लेकिन घने कोहरे की चेतावनी जारी रहेगी।

शामली के जिड़ाना गांव पहुंची यात्रा, राहुल गांधी ने जाहिद हसन के परिवार से की बातचीत

मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया कोल्ड-डे की चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से 6 जनवरी की सुबह तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ ,गाजियाबाद, हापुड़,बुलंदशहर ,गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा मुरादाबाद ,रामपुर ,बदायूं, सीतापुर, समेत दर्जनों जनपदों में अत्यधिक घने कोहरे के साथ 3 दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर में तापमान 3.2 डिग्री दर्ज किया गया जो अभी तक की ठंड में सबसे कम है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के इलाकों में घने से अत्यधिक करना पड़ा रह सकता है प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा अत्यधिक कोल्ड की चेतावनी प्रदेश भर में जारी की गई है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: