PoliticsTrendingUttar Pradesh

यूपी में MLC की दो सीट पर वोटिंग: CM Yogi ने किया मतदान, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना

सपा सुप्रीमो ने कहा- बड़े सवालों से भागना चाह रही है भाजपा

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में विधान परिषद सदस्‍य (MLC) की दो सीटों पर मतदान जारी है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सुबह विधानसभा के तिलक हाल में वोट डाला। मतदान सुबह 9 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगा और शाम 5 बजे परिणाम घोषित किया जाएगा।

मतदान करने विधानसभा पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मीडिया से बात की। बीजेपी के ऐसे चुनावों में लगातार जीतने की परंपरा के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि परंपरा यह है कि पिछड़ों को जिताया जाए, पिछड़ों को जोड़ा जाए और किसी के साथ अन्याय न हो। बीजेपी संविधान में मिले अधिकारों को छीन रही है। दलितों और पिछड़ों का हक छीना जा रहा है। ये लोग रोजगार नहीं दे रहे हैं। भाजपा बड़े सवालों से भागना चाहती है। आप जातीय जनगणना नहीं कराना चाहते, सामाजिक न्याय से भाग रहे हैं।

यूपी में MLC की दो सीट पर वोटिंग: CM Yogi ने किया मतदान, अखिलेश ने BJP पर साधा निशाना

प्राइवेटाइजेशन और आउटसोर्सिंग पर सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि प्राइवेटाइजेशन और आउटसोर्सिंग का क्या जवाब है? इनका जवाब बीजेपी को देना होगा। विश्‍वविद्यालय में देखिए भर्ती किसकी हो रही है? अपने लोगों की मनचाही भर्ती की जा रही है। सबसे अधिक आप डंका इस बात का पीटते हैं कि हम दलितों और पिछड़ों के लिए काम कर रहे हैं। आप क्या काम कर रहे हो? आप उनका हक छीन रहे हो। संविधान में जो व्यवस्था है, उससे अब दूर रखना चाहते हो।

बीजेपी दलितों और पिछड़ों को पीछे कर रही: शिवपाल यादव

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने मतदान के बाद कहा कि दलित और पिछड़े समाज के साथ अन्याय हो रहा है। उस वर्ग को भी प्रतिनिधित्व देना है। बीजेपी पिछड़ों और दलितों को पीछे कर रही है। समाजवादी पार्टी पिछड़े, अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ रही है।

उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ वोट डालने सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर भी पहुंचे। राजभर और उनकी पार्टी के एमएलए ब्रजेश पाठक के साथ थे। इस पर शिवपाल ने कहा कि जिन्होंने प्रदेश को धोखा दिया, हम उन्हें सबक सिखाएंगे। चुनाव पास आ रहा है और सभी को पता लग जाएगा।

इन सीटों पर जारी है मतदान

ये दोनों MLC सीट लक्ष्मण आचार्य के इस्तीफा देने और बनवारी लाल दोहरे के निधन से खाली हुई थीं। इससे पहले दोनों ही सीटें बीजेपी के पास थीं। जिस पर एक बार फिर बीजेपी ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन को उम्‍मीदवार बनाया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: