India Rise Special

पीएम मोदी के गुरु के आश्रम पहुंचे विराट – अनुष्का, आस्था पथ पर की मॉर्निंग वाक

ऋषिकेश : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का इन दिनों ऋषिकेश पहुंचे है। बीते सोमवार विराट अपनी माँ सरोज कोहली और पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। वहां पहुंच विराट और अनुष्का ने गुरु की समाधि पर पुष्प अर्पित ध्यान लगाया।

इसके साथ ही मंगलवार की सुबह करीब 4:30 बजे विराट कोहली अनुष्का के साथ गंगा तट पर स्थित आस्था पथ पर सुबह की सैर के लिए निकले। सुबह-सुबह भ्रमण पर आने वाले कुछ लोग ने उन्हें पहचान लिया। करीब एक घंटा आस्था पथ पर घूमने के बाद विराट और अनुष्का आश्रम में लौट आए। सुबह 7:00 बजे आश्रम के योगा हॉल में दोनों ने योग किया। योग प्रशिक्षक इनके साथ ही यहां आए हुए हैं।

ये भी पढ़े :- दिल्ली सीएम केजरीवाल को मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस के पास आया कॉल, जानिए क्या है मामला ?

वहीं विराट और अनुष्‍कार के आगमन के बाद स्वामी दयानंद आश्रम के आसपास प्रशंसकों की संख्या बढ़ने लगी है, जिसको देखते हुए यहां पर आश्रम के सुरक्षा गार्ड सहित पुलिस के जवान भी लगाए गए हैं। मंगलवार दोपहर में विराट और अनुष्का आश्रम में संत महात्माओं को भंडारा कराएंगे। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के भी यहां पहुंचने की सूचना है। समूचे क्षेत्र से सड़क को यातायात के लिए सुलभ बनाया जा रहा है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: