DelhiTrending

बहुत जल्द नई दिल्ली रेलवे स्टेशन होगी कायाकल्प, रेलमंत्रालय ने जारी की प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरें …..

नई दिल्ली : इन दिनों रेल मंत्रालय भारतीय रेल काया पलटने में लगा हुआ है। इसके चलते कई सारे रेलवे स्टेशन पर कार्य शुरू भी कर दिया गया है।कई स्टेशनों को तो इतना आधुनिक बनाया जा रहा है कि यहां आने वाले यात्री को मॉल या एयरपोर्ट जैसा अहसास हो। इसके साथ ही आज रेल मंत्रालय ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की प्रस्तावित डिजाइन की तस्वीरें साझा की है। जिसे देख अंतरराष्ट्रीय इमारते भी फीकी लग रही है। रेल मंत्रालय का कहना है कि, ”पुनर्विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन कुछ ऐसा दिखेगा। मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘एक नए युग की शुरुआत! नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पुर्विकास के लिए प्रस्तावित डिजाइन।’देखे तस्वीरें …

यात्रियों को दी जाएगी ये सुविधाएँ 

रेल मंत्रालय ने पुर्विकसित होने के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यहां पर यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं ही मिलेंगी। यहां कैफेटेरिया से लेकिर यात्रियों के लिए आधुनिक विश्राम घरों की सुविधा होगी। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देश ही नहीं दुनिया भर के यात्री पहुंचते हैं। रेल मंत्रालय ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की भी तस्वीरें जारी की थीं। इस स्टेशन को भी आधुनिक बनाने का काम रेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पुर्विकसित होने के बाद यह स्टेशन पूरी तरह से वातानुकूलित होगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: