TrendingUttar Pradesh

वाराणसी: किसानों को साधने की कवायत में बीजेपी, 28 नवंबर को किसान चौपाल

भाजपा की नीतियों से किसान खुश

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा तीनों केस कानूनों को वापस लिए जाने की घोषणा के बाद अब भाजपा किसानों को साधने में जुट गई है। किसानों को साधने के लिए भाजपा 28 नवंबर को वाराणसी के विश्वनाथ पुर गांव में भाजपा किसान मोर्चा की ओर से ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में भाजपा की तरफ से 700 ट्रैक्टर ट्राली रैली में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि भाजपा के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली रैली आयोजन के बाद 5000 किसानों की खाट पंचायत का भी आयोजन किया जाएगा। खाट पंचायत के माध्यम से किसानों को बताया जाएगा कि 2014 से लेकर अब तक केंद्र सरकार ने किसानों के लिए क्या-क्या काम किया है।

आपको बता दें कि वाराणसी में भाजपा के जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि किसान मोर्चा की ओर से खाट पंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव सुनील ओझा और स्थानीय विधायक डॉ अवधेश सिंह के साथ भाजपा के अन्य विधायक और मंत्री मौजूद रहेंगे।

भाजपा की नीतियों से किसान खुश

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान बहुत खुश है और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते आज के संज्ञा कहते हैं कि इतना ज्यादा उत्पादन हो रहा है कि क्रय केंद्रों में ज्यादा खरीदारी के बाद भी उनका माल बचा जा रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: