Sports

चेन्नई सुपर किंग्स के राजा और रानी के शादी की आज हैं 11वीं सालगिरह

एमएस धोनी और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिरह

Desk: आज यानी 4 जुलाई को भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे मशहुर कपल महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) और साक्षी की शादी की 11वीं सालगिरह है।

आपको बता दें कि धोनी और साक्षी ने कुछ समय तक एक दूसरे को डेट किया था। फिर शादी से एक दिन पहले यानि 3 जुलाई को सगाई और 4 जुलाई 2010 को दोनों की शादी कर ली थी। लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी थी।

तो वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की शादी की सालगिरह पर बधाई दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है हमारे किंग और क्वीन को सुपर हैप्पी एनिवर्सरी। इस पोस्ट को देखने के बाद धोनी और साक्षी के फैंस भी उन्हें इस खास दिन की बधाई दे रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के शादी के 11साल पूरे हो गए हैं। लेकिन उनकी पहली मुलाकात की कहानी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। धोनी उसी होटल में ठहरे थे और साक्षी वहां होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई के बाद इंटर्नशिप कर रही थीं।

इसी मुलाकात के बाद दोनों की दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा और दोनों सात जन्मों के बंधन में बंधे। शादी के अगले ही साल यानी 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार विश्व कप जीता था।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: