Trending

Commemoration Day : शहीद पुलिस कर्मियों को दी गयी श्रद्धांजलि, मनोज सिन्हा ने कहा – देश की निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा

जम्मू कश्मीर :  आज जम्मू कश्मीर में पुलिस का राष्ट्रीय स्मरणोत्सव दिवस मनाया जा रहा है। यह दिवस हर साल  21 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। इस दिवस के अवसर पर प्रदेश में शहर में दो स्थानों पर तीन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पहला कार्यक्रम सुबह 8.45 मिनट पर रेलवे स्टेशन स्थित शहीदी स्थल पर किया गया। यहां डीजीपी समेत तमाम अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सुबह 9.30 बजे गुलशन मैदान में परेड आयोजित की गई और मुख्य कार्यक्रम हुआ। वहीं, देर शाम 6.30 बजे रेलवे स्टेशन स्थित शहीदी स्थल पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

पुलिस स्मरणोत्सव दिवस में शामिल हुए जम्मू के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा(Lieutenant Governor Manoj Sinha) ने कहा, ‘मैं कर्तव्य के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनके बलिदान और राष्ट्र के लिए निस्वार्थ सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।’
ये भी पढ़े :- Firecracker Ban : पटाखा बैन की सुनवाई से SC का इंकार, कहा – पटाखों पर नहीं मिठाईयों पर खर्चें पैसे, शुद्ध हवा लेनें दें

वहीं, डीजीपी दिलबाग सिंह(Dilbag Singh) ने जम्मू-कश्मीर पुलिस, उनके परिवारों के लिए संदेश जारी करते हुए कहा है की, ”जम्मू-कश्मीर पुलिस भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की कमर तोड़ने में काफी हद तक सफल रही है। ड्यूटी के  दौरान पुलिस के जवानों ने अमूल्य बलिदान देकर जम्मू-कश्मीर में सामान्य स्थिति वापस लाने का प्रयास किया है। इसमें काफी हद तक सफलता भी मिली है।1989 के बाद से ही पाकिस्तान ने आतंकियों को प्रदेश में भेजना शुरू किया और यह सिलसिला आज भी जारी है। तब से अब तक देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए 1604 पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। ”

पुलिस शहीदों की लंबी सूची में एक उप महानिरीक्षक, एक पुलिस अधीक्षक, 22 पुलिस उपाधीक्षक, 28 निरीक्षक, 39 उप निरीक्षक, 69 सहायक उप निरीक्षक, 150 हेड कांस्टेबल, 189 वरिष्ठ ग्रेड कांस्टेबल, 563 कांस्टेबल, 516 विशेष पुलिस अधिकारी और 26 अनुयायी शामिल हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: