India Rise Special

Uttarakhand Election 2022 : नैनीताल सीट से भाजपा ने इस महिला प्रत्याशी को दिया टिकट

नैनीताल। विधानसभा चुनाव में नैनीताल की आरक्षित सीट से हालही में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुई पूर्व विधायक सरिता आर्य को भाजपा से टिकट दिया गया है। 2012 चुनाव में सरिता आर्य कांग्रेस से विधायक बनी थी, 2017 चुनाव में वे भाजपा प्रत्याशी संजीव आर्य से सात हजार वोटों से हार गई थीं ।

 

 

 

 

इस बार अनुसूचित मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबादत्त आर्य, मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, मुख्यमंत्री के पीआरओ एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन पाल, मोर्चा के पदाधिकारी समीर आर्य, भाजपा जिला मंत्री कमला आर्य ने दावेदारी की थी, जबकि पर्यवेक्षकों केसामने पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश आर्य, मोहन पाल, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंबा दत्त आर्य को लेकर कार्यकर्ताओं में रायशुमारी कराई गई थी।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: